Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Fire in Los Angeles: हर मिनट विकराल हो रही आग, सैकड़ों घर स्वाहा; एक लाख लोगों को जगह खाली करने का आदेश… देखें तस्वीरें

Fire in Los Angeles
Fire in Los Angeles: हर मिनट विकराल हो रही आग, सैकड़ों घर स्वाहा; एक लाख लोगों को जगह खाली करने का आदेश... देखें तस्वीरें

Fire in Los Angeles: लॉस एंजेलिस में लगी भीषण आग ने हजारों घरों को अपनी चपेट में लिया है। एक लाख लोगों को घर छोड़ने का आदेश दिया गया है। जानें इस विकराल आग के बारे में और क्या कर रहे हैं अधिकारियों।

Fire in Los Angeles: लॉस एंजेलिस में भयानक आग, सैकड़ों घर जलकर खाक

कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग अब एक गंभीर संकट बन गई है। लॉस एंजेलिस Time मुताबिक  लॉस एंजेलिस और हॉलीवुड हिल्स तक फैल चुकी यह आग लाखों लोगों के लिए खतरे की घंटी बन चुकी है। अधिकारियों ने लगभग एक लाख लोगों को तत्काल घर छोड़ने का आदेश दिया है। अब तक इस आग के कारण 5 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घर जलकर खाक हो गए हैं।

अमेरिका में लगी आग

Fire in Los Angeles: आग से हुए व्यापक नुकसान की तस्वीरें

आग की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पेसिफिक पैलिसेड्स, ईटन, और हर्स्ट जैसे इलाकों में आग ने 15,000 एकड़, 10,000 एकड़, और 500 एकड़ से ज्यादा का क्षेत्र जलाकर राख कर दिया है। इस विनाशकारी घटना को रोकने के लिए हेलीकॉप्टर से पानी की बौछार की जा रही है।

अमेरिका में आग का तांडव

Fire in Los Angeles: हजारों अग्निशमन कर्मी जुटे हैं राहत कार्य में

अग्निशमन विभाग के अधिकारी क्रिस्टन क्रोले ने कहा कि “हम अभी खतरे से बाहर नहीं हैं” और हजारों अग्निशमन कर्मचारी आग को नियंत्रित करने के लिए पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं। इस दौरान कई इलाकों में धुंआ और धूल का गुबार है, जो स्थिति को और भी जटिल बना रहा है।

अमेरिका के जंगलों में आग

Fire in Los Angeles: राष्ट्रपति और गवर्नर की कार्रवाई

आग की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि राष्ट्रपति जो बाइडन को अपनी इटली यात्रा रद्द करनी पड़ी। गवर्नर गेविन न्यूजाम ने घटनास्थल का दौरा किया और तुरंत आपातकाल की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि कई घर जल चुके हैं और राहत कार्य जारी हैं।

अमेरिका में आग

Fire in Los Angeles:लोग भागने के लिए मजबूर

आग की लपटें तेज़ हवाओं के कारण फैलती जा रही हैं। लोग अपनी जान बचाने के लिए अपने वाहन छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए हैं। अधिकारियों ने इमरजेंसी सेवाओं को बहाल करने के लिए बुलडोज़र से सड़कों पर पड़े वाहनों को हटाने का काम किया।

 

Read More: Delhi Elections: अरविंद केजरीवाल के ‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, जनता ने कहा- बौखला गई है AAP

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें