Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Jewellery Theft Case: फतेहपुर बेरी में राधिका ज्वेलर्स से 3 लाख की चेन लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद आरोपी

Fatehpur Beri jewellery theft, Radhika Jewelers robbery

Jewellery Theft Case: फतेहपुर बेरी में राधिका ज्वेलर्स से 3 लाख की चेन लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद आरोपी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दक्षिण दिल्ली के थाना फतेहपुर बेरी क्षेत्र स्थित संडे मार्केट, आयानगर में राधिका ज्वेलर्स पर एक सुनियोजित चोरी की वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ज्वेलरी खरीदने के बहाने दुकान में आया और करीब 3 लाख रुपये कीमत की गले की दो चेन लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है और पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी योजना बनाई थी। वह एक दिन पहले दुकान पर आया, चेन देखी और उन्हें पसंद करने का नाटक किया। उसने दुकानदार से कहा कि वह अगले दिन आकर खरीदारी करेगा। अगले दिन वह फिर से दुकान पर पहुंचा और पहले पसंद की गई चेन दिखाने को कहा।

दुकानदार ने बताया कि आरोपी के व्यवहार और बातचीत से उसे शक नहीं हुआ। आरोपी ने भरोसा जीत लिया और चेन हाथ में लेते ही मौका देखकर तेजी से दुकान से बाहर निकल गया। जब तक दुकानदार को कुछ समझ आता, वह आंखों से ओझल हो चुका था।

घटना के तुरंत बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। थाना फतेहपुर बेरी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा है। पुलिस आसपास के इलाकों के कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि आरोपी के भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान के लिए तकनीकी और मैनुअल दोनों स्तर पर जांच जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों में चिंता बढ़ा दी है। दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध ग्राहकों पर नजर रखने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें