Fatehpur Accident: उत्तर प्रदेश फतेहपुर: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर स्कार्पियो खंदक में गिरने से चार की मौत

Fatehpur Accident: उत्तर प्रदेश फतेहपुर: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर स्कार्पियो खंदक में गिरने से चार की मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब शादी समारोह से लौट रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर बड़ौरी ओवरब्रिज के पास पानी से भरे गहरे खंदक में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के सब्जी मंडी खुल्दाबाद से नौ लोग कानपुर के मोतीझील स्थित वाल्मीकि आश्रम में आयोजित सामूहिक शादी समारोह में शामिल हुए थे।

सुबह वापस लौटते समय स्कार्पियो के टायर फटने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरे पानी भरे खंदक में जा घुसी। पानी में गाड़ी भर जाने से चार लोगों की दम घुटने से मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच लोगों को सकुशल बाहर निकाला। हादसे के मृतकों में साहिल गुप्ता (26), शिवम साहू (28), रितेश सोनकर (28), और राहुल केसरवानी (25) शामिल हैं। वहीं, चालक राहुल कुमार, महेश, अमित, सुमित और नीरज को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने हादसे की विस्तृत छानबीन शुरू कर दी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img