Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad Crime: फरीदाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, वांछित आरोपी संदीप चेंटा गिरफ्तार

Faridabad Crime

Faridabad Crime: फरीदाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, वांछित आरोपी संदीप चेंटा गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद पुलिस ने संगीन अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने एक वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप उर्फ चेंटा निवासी गांव मच्छगर के रूप में हुई है। आरोपी थाना सेंट्रल क्षेत्र के सेक्टर-12 कोर्ट मोड़ स्थित चंदीला फूड होटल में कर्मचारी के साथ मारपीट करने और पिस्टल तानकर हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहा था। यह घटना 20 मई की सुबह की बताई जा रही है।

फरीदाबाद पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 21 मई की रात अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी मोटरसाइकिल से गांव चांदपुर-अटाली रोड की तरफ आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर जांच अभियान शुरू किया।

सहायक पुलिस आयुक्त वरुण कुमार दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा किया।

पुलिस के अनुसार पीछा किए जाने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली पुलिस वाहन पर लगी जबकि दो फायर पुलिस टीम को निशाना बनाकर किए गए। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें संदीप उर्फ चेंटा के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

मौके से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, तीन खाली खोल और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, लड़ाई-झगड़ा और शस्त्र अधिनियम समेत सात से अधिक मामले राजस्थान के भिवाड़ी, करनाल और फरीदाबाद में दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी के पुराने मामलों और उसके गैंग से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

 

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Protest: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर शाहदरा में महिलाओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें