Faridabad: फरीदाबाद के सिकरी में पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

Faridabad: फरीदाबाद के सिकरी में पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्र सिकरी में एक दर्दनाक हादसे ने इलाके को हिला कर रख दिया। एक पेट्रोल पंप की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे नीचे दबकर तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ, जब दीवार के पास कुछ लोग खड़े थे। बिना किसी चेतावनी के भारी भरकम दीवार गिर पड़ी और उसने पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, जबकि घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें भी बाद में मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। फरीदाबाद पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दीवार की हालत जर्जर होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सटीक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। यह भी देखा जा रहा है कि क्या निर्माण कार्य में कोई लापरवाही या तकनीकी खामी रही है। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक और प्रबंधन से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img