Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Faridabad Firing Case: तिलपत गांव में फायरिंग कर हत्या का प्रयास, मुख्य आरोपी नितिन रोहतकिया पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Faridabad Firing Case: तिलपत गांव में फायरिंग कर हत्या का प्रयास, मुख्य आरोपी नितिन रोहतकिया पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के तिलपत गांव में फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने वाले मुख्य आरोपी नितिन रोहतकिया को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कुछ दिन पहले गांव में एक व्यक्ति पर गोलियां चलाकर उसे जान से मारने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। बुधवार देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी इलाके में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ने की कोशिश की।

खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर भी फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी को घायल कर काबू कर लिया। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी नितिन रोहतकिया के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह इलाके में आतंक का पर्याय बन चुका था।

उसके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। इस मुठभेड़ की सूचना के बाद गांव में दहशत का माहौल है लेकिन पुलिस की तत्परता से लोगों में राहत की भावना भी देखी जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें