Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Faridabad Crime: फरीदाबाद में ड्रोन उड़ाने की अफवाह पर मारपीट और स्कूटी जलाने का मामला, मुख्य आरोपी बिट्टू खटाना गिरफ्तार

Faridabad Crime: फरीदाबाद में ड्रोन उड़ाने की अफवाह पर मारपीट और स्कूटी जलाने का मामला, मुख्य आरोपी बिट्टू खटाना गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद पुलिस ने ड्रोन उड़ाने की भ्रामक सूचना फैलाकर मारपीट करने, स्कूटी जलाने और पुलिस के कार्य में बाधा डालने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना BPTP की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिट्टू खटाना निवासी फरीदपुर को काबू किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिट्टू खटाना की गांव में मोबाइल फोन बेचने की दुकान है।

यह मामला 18 अगस्त की रात का है जब शिकायतकर्ता आयुष निवासी सेक्टर-83 अपने दोस्त अवी के साथ फोटोशूट करने के लिए सेक्टर-78 स्थित त्रिवेणी सोसायटी की खंडहर इमारत में गया था। उसी दौरान करीब 10 से 15 लोग वहां पहुंचे और आरोप लगाया कि वे ड्रोन उड़ा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने इंकार किया लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई और दोनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी गई। हमलावरों ने उनकी स्कूटी को भी आग के हवाले कर दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही थाना BPTP की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पुलिस से भी हाथापाई की। इस घटना के बाद थाना BPTP में नामजद आरोपी सहित अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी बिट्टू खटाना ने अपने साथियों के साथ यह अफवाह फैलाई कि खंडहर बिल्डिंग में ड्रोन से जासूसी की जा रही है। इसके बाद वह भीड़ को साथ लेकर सोसायटी में पहुंचा और हमला कर दिया। फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा जा रहा है जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें