Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad: फरीदाबाद में अवैध बाजारों और अतिक्रमण पर नगर निगम का शिकंजा, 150 दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया गया

Faridabad: फरीदाबाद में अवैध बाजारों और अतिक्रमण पर नगर निगम का शिकंजा, 150 दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया गया

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद शहर में नगर निगम ने अवैध बाजारों और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लगातार अभियान चला रखा है। जॉइंट कमिश्नर जितेंद्र जोशी के नेतृत्व में निगम की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाने और अवैध रूप से लगने वाले बाजारों को बंद कराने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।

सेक्टर-52 में रविवार को लगने वाले एक अवैध बाजार की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा की गई थी। शिकायत में बताया गया कि सड़क और फुटपाथ पर बाजार लगने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए न केवल बाजार को हटाया, बल्कि अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के भी आदेश दिए।

नगर निगम की टीम ने डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, एनआईटी और गुरुग्राम रोड जैसे अतिक्रमण से प्रभावित इलाकों में भी विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 150 दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया गया। इसमें अस्थायी शेड, टीन के छज्जे, फुटपाथ पर रखे सामान और अवैध ठेले शामिल थे।

हालांकि कुछ स्थानों पर दुकानदारों और अतिक्रमण करने वालों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन नगर निगम की टीम के साथ मौजूद भारी पुलिस बल की वजह से कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हो सका। सुरक्षा के दृष्टिकोण से अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन की विशेष तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह सख्ती के साथ जारी रहेगा। जॉइंट कमिश्नर जितेंद्र जोशी ने स्पष्ट रूप से कहा कि शहर को सुचारु यातायात और साफ-सुथरे वातावरण के लिए अतिक्रमण से मुक्त करना निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें