Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Faridabad Crime: फरीदाबाद में महिला की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार, गंदे नाले में मिला था शव

Faridabad crime, Sector 58 murder case, Kabulpur nala body

Faridabad Crime: फरीदाबाद में महिला की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार, गंदे नाले में मिला था शव

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में सेक्टर-58 थाना क्षेत्र से सामने आए एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, जिसमें गंदे नाले के पास मिली एक महिला की डेड बॉडी के पीछे हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की क्रूरता और साजिश ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

घटना 17 अप्रैल 2026 की है जब शिकायतकर्ता विवेक कुमार, निवासी लक्ष्मीनारायण कॉलोनी, गांव कबूलपुर, ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी मां अनीता 15 अप्रैल को सेक्टर-58 स्थित बिजली बोर्ड ऑफिस में बिल जमा करने गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। लगातार तलाश के बाद 17 अप्रैल को अनीता का शव कबूलपुर इलाके के पास गंदे नाले में मिला, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात में दो आरोपियों की भूमिका बेहद अहम रही। पहला आरोपी जगविंद्र, निवासी गांव कबूलपुर, को 18 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया, जिसे मुख्य आरोपी का पिता बताया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि घटना के बाद उसने अपने बेटे ब्रहमजीत को छुपाने और फरार कराने में मदद की, यहां तक कि उसे मोटरसाइकिल से पलवल तक ले जाकर छिपाया।

दूसरा और मुख्य आरोपी ब्रहमजीत, उम्र 22 वर्ष, को 21 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक ब्रहमजीत और मृतका अनीता की करीब डेढ़ साल पहले जान-पहचान हुई थी, जो बाद में संबंधों में बदल गई। जनवरी 2025 में ब्रहमजीत की शादी के बाद उसने अनीता से दूरी बना ली, लेकिन अनीता द्वारा कथित रूप से उसे ब्लैकमेल किए जाने के कारण उसने हत्या की साजिश रची।

पुलिस जांच में सामने आया कि 15 अप्रैल को ब्रहमजीत अनीता को पहले सेक्टर-58 बिजली बोर्ड ऑफिस लेकर गया और फिर उसे सुनसान इलाके कबूलपुर–धतीर मार्ग के पास गंदे नाले की पगडंडी पर ले गया। वहीं उसने अनीता की हत्या कर दी। वारदात को छुपाने के लिए उसने शव को नाले में फेंका, फिर वापस निकालकर पहचान छिपाने के लिए कपड़े उतारे और दोबारा नाले में डाल दिया। इसके बाद आरोपी अपने पिता की मदद से पलवल फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है और आगे की रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी पहलुओं की जांच जारी है और जल्द ही पूरी साजिश की परतें और खुल सकती हैं।

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें