Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi: कृष्णा नगर विधानसभा में तेजी से पूरे होंगे विकास कार्य, बोले- विधायक डॉ गोयल

Delhi
Delhi: कृष्णा नगर विधानसभा में तेजी से पूरे होंगे विकास कार्य, बोले- विधायक डॉ गोयल

Delhi: कृष्णा नगर विधानसभा में तेजी से पूरे होंगे विकास कार्य, बोले- विधायक डॉ गोयल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi: कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर नई रफ्तार देखने को मिल रही है। क्षेत्र के विधायक डॉ गोयल ने हाल ही में अलग-अलग इलाकों में जाकर नव निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी और कई योजनाओं का शुभारंभ किया। डॉ गोयल ने गीता कॉलोनी के रानी गार्डन स्थित अंबेडकर पार्क में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ पार्क में नए टॉयलेट के निर्माण के लिए नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनता को साफ-सुथरे और सुविधाजनक पार्क मिलें, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके अलावा शास्त्री नगर के कुंदन नगर में ट्रैफिक लाइट के पास नई सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए डॉ गोयल ने मौके पर जाकर नाले की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। शास्त्री नगर स्थित काली माता मंदिर के पास सड़क निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान भी विधायक ने नारियल फोड़कर काम की शुरुआत करवाई और अधिकारियों से कहा कि गुणवत्ता में कोई समझौता न हो और तय समय सीमा में कार्य पूरा किया जाए।

इसी क्रम में जगतपुरी वार्ड के इंदिरा पार्क में भी नई सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत कराई गई। इस दौरान क्षेत्र के पार्षद और स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में गीता कॉलोनी से निगम पार्षद नीमा भगत, पार्षद राजू साईं, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, कपिल राणा, राजेश चड्ढा, रवि चौधरी, रविन्द्र परमार, वीरेंद्र अग्रवाल, विजय गैलोत्रा और कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी शामिल हुए।

डॉ गोयल ने कहा कि कृष्णा नगर विधानसभा में अधूरे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिले और बुनियादी सुविधाएं मजबूत हों। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के हित में विकास कार्यों की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें