Faridabad Crime: फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में रात को गोलीबारी, प्रॉपर्टी डीलर सूरज की हत्या

Faridabad Crime: फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में रात को गोलीबारी, प्रॉपर्टी डीलर सूरज की हत्या

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर इलाके में बीती रात करीब 12 बजे गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें 25 वर्षीय सूरज नामक युवक की मौत हो गई। मृतक सूरज प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता था और बताया जा रहा है कि वह पिछले एक हफ्ते से धमकियों का सामना कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, सूरज और आकाश नाम के एक युवक के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आकाश ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर सूरज पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। सूरज को कई गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में मामला पुरानी रंजिश और आपसी दुश्मनी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

>>>>>>>>>>>

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img