Faridabad Crime: फरीदाबाद के सेक्टर 81 में मॉल के सामने जंगल में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Faridabad Crime: फरीदाबाद के सेक्टर 81 में मॉल के सामने जंगल में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद शहर के सेक्टर 81 स्थित पूरी हाईट्स मॉल के सामने एक पेड़ से लटकी हुई डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह करीब 4 से 5 दिन पुराना हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान करवाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगालने का काम किया जा रहा है ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। शव की अवस्था और घटनास्थल की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी संभावनाओं को खंगाला जा रहा है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे पुलिस को यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह खुदकुशी है या सुनियोजित हत्या।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी और आगे की कार्रवाई उसी के आधार पर की जाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाने में लगी है।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। मॉल के आसपास काम करने वाले और आने-जाने वाले लोग स्तब्ध हैं कि इतनी भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में कोई व्यक्ति इस हाल में कैसे पहुंचा और किसी की नजर इतनी देर तक उस पर क्यों नहीं पड़ी। पुलिस का कहना है कि शव झाड़ियों की ओर लगे पेड़ से लटका मिला है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव कुछ समय तक नजरों से छिपा रहा होगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img