Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

FarEye Pilot AI:FarEye ने लॉन्च किया ‘Agentic AI’ डिस्पैचर, दावा—10 घंटे का काम अब 60 मिनट में होगा पूरा

FarEye Pilot AI:FarEye ने लॉन्च किया ‘Agentic AI’ डिस्पैचर, दावा—10 घंटे का काम अब 60 मिनट में होगा पूरा

नोएडा/ग्रेटर नोएडा: लॉजिस्टिक्स सेक्टर में काम करने वाली ग्रेटर नोएडा स्थित कंपनी FarEye ने डिलीवरी सिस्टम को और तेज व स्मार्ट बनाने के लिए एक नया AI आधारित प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे ‘PILOT’ नाम दिया है, जो ‘एजेंटिक एआई’ तकनीक पर आधारित है।

कंपनी का दावा है कि यह नया सिस्टम लॉजिस्टिक्स के उस पूरे प्रोसेस को, जिसमें पहले लगभग 10 घंटे लगते थे, अब केवल 60 मिनट में पूरा कर देगा। यह तकनीक डिलीवरी मैनेजमेंट को पूरी तरह ऑटोमेट करने की क्षमता रखती है।

पारंपरिक सिस्टम में डिस्पैच और डिलीवरी प्लानिंग के लिए कर्मचारियों को लंबे समय तक कंप्यूटर और कागजी प्रक्रिया पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन PILOT इस पूरी प्रक्रिया को स्मार्ट तरीके से ऑटोमैटिक बना देता है।

यह प्लेटफॉर्म एक ‘को-पायलट’ की तरह काम करता है और इसमें 11 अलग-अलग AI एजेंट शामिल हैं। ये एजेंट रियल टाइम में निर्णय लेते हैं, जैसे कि कौन सा ड्राइवर किस ऑर्डर को डिलीवर करेगा, सबसे छोटा और सही रूट कौन सा होगा, और डिलीवरी से लेकर पेमेंट तक की पूरी प्रक्रिया कैसे ऑप्टिमाइज़ होगी।

नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान FarEye के सह-संस्थापक गौरव श्रीवास्तव ने इस तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह सिस्टम डिस्पैचर के काम को बेहद तेज और आसान बना देगा और समय की भारी बचत करेगा।

कंपनी का मानना है कि इस तकनीक से लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे और डिलीवरी प्रोसेस पहले से कहीं ज्यादा तेज, सटीक और ऑटोमेटेड हो जाएगी।

Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में चाय पी रहे बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी भी घायल

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें