Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में प्रेमिका की हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की गोली से घायल

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में प्रेमिका की हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की गोली से घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के चौगानपुर गांव के पास बीती देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस और एक हत्यारे के बीच मुठभेड़ हो गई। यह वही आरोपी है जिसने हाल ही में अपनी प्रेमिका की बेरहमी से गला रेतकर हत्या की थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी के पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, हत्या में प्रयुक्त चाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या उनके किराए के कमरे में की थी। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे, लेकिन आरोपी अब उस रिश्ते से छुटकारा पाना चाहता था। जब उसे कोई रास्ता नहीं सूझा, तो उसने प्रेमिका की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी।

घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इनपुट मिलने पर देर रात पुलिस ने चौगानपुर गांव के पास घेराबंदी की, जहां आरोपी मौजूद था। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है और उससे जुड़े सभी सबूत एकत्र किए जा चुके हैं। अब उसे इलाज के बाद जेल भेजा जाएगा। वहीं, पुलिस घटना की गहराई से जांच कर रही है कि हत्या के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं या यह पूरी तरह एकतरफा साजिश थी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें