Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

कैंसर से बचाव के लिए हरियाणा में व्यापक स्तर पर प्रयास जारी – नायब सिंह सैनी

नायब सिंह सैनी
कैंसर से बचाव के लिए हरियाणा में व्यापक स्तर पर प्रयास जारी - नायब सिंह सैनी

कैंसर से बचाव के लिए हरियाणा में व्यापक स्तर पर प्रयास जारी – नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व बाल कैंसर दिवस पर कैंसर सर्वाइवर बच्चों को दिया आशीर्वाद और की उज्ज्वल भविष्य की कामना

 

चंडीगढ़, 15 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, अगर समय पर इसके लक्षणों की पहचान कर ली जाए तो इसका ईलाज संभव है। उन्होंने यह बात अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस के अवसर पर शनिवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मिलने पहुंचे कैंसर सर्वाइवर बच्चों, उनके अभिभावकों व चिकित्सकों से बातचीत करते हुए कही।

श्री नायब सिंह सैनी ने कैंसर सर्वाइवर बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे बच्चों ने अपने हाथ की छाप से तैयार कलाकृति भी भेंट की, जिस पर हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री ने बाल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों से कैंसर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। हर आयु वर्ग के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। कैंसर से बचाव में जागरूकता का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस बीमारी के लक्षणों की समय पर पहचान कर ली जाए और जांच के बाद इसका उपचार संभव है।

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ आए फोर्टिस अस्पताल, गुरुग्राम के चिकित्सकों से भी बातचीत की और बच्चों को इस गंभीर बीमारी से निजात दिलाने में उनके योगदान को प्रशंसनीय बताया। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार कैंसर के प्रति जागरूकता और पीड़ितों को सहायता देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में निशुल्क बस यात्रा और सामाजिक सुरक्षा के लिए मासिक पेंशन भी कैंसर पीड़ितों को दी जा रही है। साथ ही, जागरूकता के लिए राज्य भर में जागरूकता रैलियां, सेमिनारों व स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही अंबाला में अटल कैंसर अस्पताल, पीजीआईएमएस रोहतक, नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट झज्जर व डे-केयर सेंटर्स के माध्यम से कैंसर पीड़ितों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है।

इस अवसर पर फोर्टिस अस्पताल से डा. विकास दुआ, डा. अरूण दनेवा, डा. सोहिनी, डा. स्वाति, डा. सुनिशा, डा. यश रावत, अभिषेक शर्मा सहित बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें