डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर में राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप-2025 (टेंट पैगिंग) का उद्घाटन किया

डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर में राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप-2025 (टेंट पैगिंग) का उद्घाटन किया

चंडीगढ़/जालंधर, 15 फरवरी:

पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने आज पी.ए.पी. कैंपस, जालंधर में पंजाब पुलिस द्वारा आयोजित राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप-2025 (टेंट पैगिंग) का उद्घाटन किया।

23 फरवरी को समाप्त होने वाली इस अनूठी चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों की पुलिस बलों, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, सेना, नौसेना और कुछ निजी क्लबों की कुल 15 टीमें भाग ले रही हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा,
“पंजाब पुलिस को भारतीय घुड़सवारी महासंघ के नेतृत्व में इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की मेजबानी करने का गर्व है, जिसमें देशभर से पुलिस बलों, सीएपीएफ, सेना, नौसेना और निजी क्लबों की 15 टीमें, 125 घोड़े और शीर्ष घुड़सवार भाग ले रहे हैं।”

पंजाब पुलिस की 20 सदस्यीय घुड़सवारी टीम को शुभकामनाएं देते हुए डीजीपी ने बताया कि टीम का नेतृत्व डीआईजी प्रशासन, पीएपी इंदरबीर सिंह करेंगे और यह टीम 24 घोड़ों के साथ प्रतियोगिता में भाग ले रही है। यह पहली बार है कि कोई भारतीय पुलिस सेवा (आई पी एस) अधिकारी राष्ट्रीय क्वालीफायर में चयनित हुआ है और राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया है।

इस चैंपियनशिप के दौरान प्रतियोगिताओं के संचालन और निर्णय के लिए भारतीय घुड़सवारी महासंघ, नई दिल्ली द्वारा अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इस चैंपियनशिप में विभिन्न टीमों के 15 से 20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

डीजीपी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा,
“यह चैंपियनशिप कौशल, अनुशासन और परंपरा का संगम है, और मुझे विशेष रूप से गर्व हो रहा है कि पहली बार एक आईपीएस अधिकारी राष्ट्रीय स्तर पर क्वालीफाई करने के बाद इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा है। मुझे गर्व हो रहा है।”

गौरतलब है कि इस राष्ट्रीय टेंट पैगिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से भारतीय टीम का चयन किया जाएगा, जो वर्ष 2025-26 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेगी।

डीजीपी गौरव यादव, जो इस राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप के मुख्य संरक्षक (चीफ पैट्रन) हैं, ने आम जनता और घुड़सवारी प्रेमियों को इस शानदार आयोजन का आनंद लेने का निमंत्रण दिया। उन्होंने यह भी बताया कि चैंपियनशिप को देखने के लिए कोई अलग टिकट नहीं रखा गया है।

भारतीय घुड़सवारी महासंघ के नेतृत्व में आयोजित इस चैंपियनशिप में 125 घुड़सवार अपने 125 घोड़ों के साथ भाग लेंगे। यह चैंपियनशिप इससे पहले 2016 और 2017 में भी पीएपी कैंपस, जालंधर में आयोजित की जा चुकी है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ए डी जी पी ) एम.एफ. फारूकी – प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन और डीआईजी इंदरबीर सिंह – प्रबंधन सचिव हैं। जबकि कमांडेंट, 7वीं बटालियन, पीएपी, गुरतेजिंदर सिंह – शो सचिव हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img