Delhi: पहलगाम हमले के विरोध में रक्तदान कर जताया आक्रोश, सांस्कृतिक राष्ट्रवादी चिकित्सक संघ ने दी सख्त चेतावनी

Delhi: पहलगाम हमले के विरोध में रक्तदान कर जताया आक्रोश, सांस्कृतिक राष्ट्रवादी चिकित्सक संघ ने दी सख्त चेतावनी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष हिंदुओं पर हुए आतंकी हमले के विरोध में सांस्कृतिक राष्ट्रवादी चिकित्सक संघ ने एक अनूठे तरीके से अपनी आवाज बुलंद की। दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित परफेक्ट त्यागी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन कर संघ के सदस्यों ने आतंकवाद के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। रक्तदान के माध्यम से सभी ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि हिंदू समाज शांति और अहिंसा का पुजारी रहा है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर अपने प्राणों का बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटेगा।

इस आयोजन के दौरान संघ की अध्यक्षा डॉ. ममता त्यागी ने कहा कि आज हमने रक्तदान करके अपना विरोध दर्ज कराया है, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो देश और धर्म की रक्षा के लिए हम अपने प्राण भी न्योछावर करने में संकोच नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पहलगाम में निर्दोष हिंदुओं पर जो अत्याचार हुआ है, उससे समूचा देश आहत है और हर हिंदू अपने भाई-बहनों के दुख में बराबर का सहभागी है।

कार्यक्रम के दौरान हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपने की भी घोषणा की गई। ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की गई कि जिस तरह आतंकवादियों ने निर्दोष महिलाओं और बच्चों के सामने उनके परिजनों को मौत के घाट उतारा, उसका जवाब भी उतना ही कठोर होना चाहिए। संदेश साफ था कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों को जड़ से उखाड़ फेंकना अब समय की मांग है, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करने का साहस न कर सके।

रक्तदान शिविर में डॉक्टर वरुण, डॉक्टर निरुपमा, डॉक्टर मीनाक्षी, डॉक्टर चमन, डॉक्टर सचिन, डॉक्टर प्रीति, डॉक्टर मोनिका, डॉक्टर अर्णव, डॉक्टर नेहा, डॉक्टर अभिषेक, डॉक्टर विभोर, डॉक्टर अंकिता सहित अनेक चिकित्सकों ने भाग लिया और गुरु तेग बहादुर अस्पताल की ब्लड बैंक टीम की देखरेख में कुल 26 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

इस भावपूर्ण आयोजन ने जहां शहीदों के प्रति श्रद्धा और एकजुटता का संदेश दिया, वहीं आतंकवादियों और उनके समर्थकों को यह चेतावनी भी दी कि हिंदू समाज अब चुप बैठने वाला नहीं है। शांति के मार्ग पर चलते हुए भी जब आवश्यक हो, तो बलिदान के लिए हमेशा तैयार रहेगा।

>>>>>>>>

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img