Noida Cyber Crime: जिला अस्पताल में गार्ड ने भरी सिरिंज, वीडियो वायरल होने के बाद गार्ड और नर्स नौकरी से हटाए गए

Noida Cyber Crime: जिला अस्पताल में गार्ड ने भरी सिरिंज, वीडियो वायरल होने के बाद गार्ड और नर्स नौकरी से हटाए गए

नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में एक सुरक्षा गार्ड द्वारा सिरिंज में दवा भरने का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई की है। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा गार्ड और उसके साथ मौजूद स्टाफ नर्स को नौकरी से हटा दिया गया। दोनों निजी एजेंसी के माध्यम से जिला अस्पताल में काम कर रहे थे।

वायरल वीडियो 14 अगस्त की रात का बताया जा रहा है। इसमें पांचवीं मंजिल पर तैनात सुरक्षा गार्ड सिरिंज में दवा भरता दिखाई दे रहा है। उसके पास स्टाफ नर्स भी मौजूद थी। आरोप है कि नर्स ने गार्ड को मरीजों को लगाने के लिए खाली सिरिंज देकर उनमें दवा भरने को कहा था। गार्ड नर्सिंग स्टेशन पर बैठकर सिरिंज में दवा भर रहा था। वीडियो में दवा से भरी कई सिरिंज भी दिखाई दे रही हैं।

उस दिन मेडिकल वार्ड में मरीजों की देखभाल के लिए स्टाफ नर्स रिचा कुमारी और सुरक्षा व्यवस्था के लिए गार्ड सुनील की ड्यूटी लगी थी। आरोप है कि नर्स ने गार्ड को दवा भरने का काम सौंपा था। हालांकि पूरे मामले की विस्तृत जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने लिया संज्ञान

वीडियो को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय और महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग समेत कई अधिकारियों को टैग किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा ने मामले का संज्ञान लिया।

उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ के बाद दोनों को नौकरी से हटाने की कार्रवाई की। दोनों निजी एजेंसी के माध्यम से अस्पताल में कार्यरत थे। अस्पताल प्रबंधन की ओर से संबंधित एजेंसी को भी नोटिस जारी किया गया है। सीएमएस ने बताया कि मामले की जानकारी शासन को भी दे दी गई है।

अस्पताल में इससे पहले भी कर्मचारियों पर कथित अनियमितताओं से जुड़े वीडियो सामने आते रहे हैं। पिछले वर्ष मेडिकल प्रमाणपत्र जारी करने के नाम पर रुपये मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों को हटाया गया था। इसके अलावा ऑपरेशन और इलाज के नाम पर रकम लेने के आरोपों से जुड़े मामले भी सामने आते रहे हैं। अस्पताल में पिछले कुछ वर्षों में टेंडर समेत अन्य मामलों की जांच भी चल रही है।

 

 

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img