Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Cyber Crime: महिला समेत तीन लोगों से 29.75 लाख रुपये की साइबर ठगी, केस दर्ज

Cyber Crime: महिला समेत तीन लोगों से 29.75 लाख रुपये की साइबर ठगी, केस दर्ज

नोएडा। साइबर अपराधियों ने अलग-अलग तरीकों से तीन लोगों को निशाना बनाकर कुल 29.75 लाख रुपये की ठगी कर ली। एक महिला को अमेजन के पूर्व कर्मचारियों के नाम पर निवेश का झांसा देकर ठगा गया, जबकि एक व्यक्ति को फेसबुक पर विज्ञापन के जरिए और दूसरे को बैंक कर्मचारी बनकर फोन करने वाले साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया। तीनों मामलों में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर क्राइम थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, ग्रेटर नोएडा निवासी आस्था सिंघल पहले अमेजन में काम करती थीं। नौकरी छोड़ने के कुछ समय बाद दो लोगों ने उनसे संपर्क किया और खुद को अमेजन का कर्मचारी बताया। आरोपियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे अमेजन के पूर्व कर्मचारियों के लिए निवेश और आय अर्जित करने से जुड़ी योजनाओं पर काम कर रहे हैं। आरोपियों ने जुलाई 2025 तक उन्हें क्रिप्टोकरेंसी और अन्य निवेश योजनाओं में पैसा लगाने के लिए प्रेरित किया। उनके झांसे में आकर आस्था ने आरोपियों द्वारा बताए गए खातों में करीब 8.66 लाख रुपये जमा कर दिए। बाद में उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ बैंकों को भी सूचना दी।

फेसबुक विज्ञापन के जरिए 10.54 लाख रुपये निकाले

सेक्टर-41 निवासी अजय जैन ने पुलिस को बताया कि 28 जून को फेसबुक पर एक विज्ञापन देखने के बाद वह साइबर ठगों के संपर्क में आए। आरोपियों ने उन्हें अपने झांसे में लेकर उनके अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड से 10 लाख 54 हजार 339 रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने कार्ड ब्लॉक कराया और बैंक को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बैंक कर्मचारी बनकर ऐप डाउनलोड कराया

नोएडा निवासी रमेश धर ने शिकायत में बताया कि 13 जुलाई को उनके पास एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक से जुड़ा बताया और क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के नाम पर एक ऐप डाउनलोड करने को कहा। पीड़ित ने आरोपी के बताए तरीके से प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उनके अलग-अलग बैंक खातों से विभिन्न लेनदेन के जरिए कुल 10 लाख 54 हजार 24 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें