Kaushambi Police Encounter: कौशांबी में नेशनल हाईवे-2 पर मुठभेड़, शातिर अपराधी संतोष उर्फ राजू ढेर
रिपोर्ट: रवि डालमिया
कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 पर देर रात पुलिस और शातिर अपराधी संतोष उर्फ राजू के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें संतोष की मौत हो गई। संतोष कुछ दिन पहले 4 करोड़ रुपये कीमत के कॉपर लदे ट्रेलर के ड्राइवर की हत्या करके ट्रेलर लूट चुका था। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लूटा गया कॉपर बेचने के लिए कुछ लोग कोखराज में मौजूद हैं। पुलिस ने पांच लोगों को ट्रेलर के साथ गिरफ्तार किया, जिनमें से संतोष हत्या और लूट का मुख्य आरोपी था। संतोष ने पुलिस से पिस्टल छुपाई थी, लेकिन जब हथियार बरामद करने के लिए पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पहुंची तो उसने थानाध्यक्ष पर गोली चला दी।
थानाध्यक्ष बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बाल-बाल बच गए। जवाबी फायरिंग में संतोष घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लूटा गया ट्रेलर और रेलवे का कॉपर बरामद कर लिया है। मृतक ट्रेलर चालक की पहचान राजस्थान के अजमेर के साबरमल मीणा (40) के रूप में हुई है। वह गुजरात से 21 बंडल कॉपर लेकर प्रयागराज जा रहा था, जहां जाते समय उसकी हत्या कर ट्रेलर लूट लिया गया था। पुलिस अब फरार दो साथियों की तलाश कर रही है और कॉपर खरीदने वाले चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ


