Punjab: पंजाब के तरन तारन में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल

Punjab: पंजाब के तरन तारन में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल

पंजाब के तरन तारन जिले के खेड़ा गांव में पंजाब पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी है। इस मुठभेड़ से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। तरन तारन के एसपी अजय राज सिंह ने बताया कि इन बदमाशों के तार कुख्यात गैंगस्टर गोपी नंबरदार से जुड़े हुए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग खेड़ा गांव की ओर आ रहे हैं, जिसके बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने इन संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से हथियार और कुछ संदिग्ध सामान बरामद किया है। फिलहाल दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

तरन तारन पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बदमाश यहां किसी आपराधिक साजिश को अंजाम देने आए थे या किसी अन्य मकसद से इलाके में घूम रहे थे। वहीं, पुलिस इस मामले में गैंगस्टर गोपी नंबरदार की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img