Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

एनपीसीएल और पुलिस टीम पर हमला

पुजारी ने पुरी कॉलोनी की बिजली काट दी।
कुलेसरा स्थित श्रीराम कॉलोनी के मंदिर में रहने वाले पुजारी के घर का बिजली कनेक्शन काटने पर बवाल हो गया

अमर सैनी

नोएडा। कुलेसरा स्थित श्रीराम कॉलोनी के मंदिर में रहने वाले पुजारी के घर का बिजली कनेक्शन काटने पर बवाल हो गया। पुजारी ने पुरी कॉलोनी की बिजली काट दी। पुलिस और एनपीसीएल की टीम मौके पर पहुंची तो पुजारी और उसके समर्थकों ने टीम को घेरकर हमला कर दिया। इस मामले में सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली में पुजारी और उसके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।
सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली के सबइंस्पेक्टर पुष्पेंद्र कुमार के मुताबिक श्रीराम कॉलोनी के मंदिर के पुजारी अशुमुनि उर्फ दादा द्वारा अवैध रूप से घर में बिजली जलाई जा रही थी। एनपीसीएल की टीम द्वारा बुधवार को पुजारी के घर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। इस बात को लेकर पुजारी उग्र हो गया और कंपनी के एक कर्मचारी को उसने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद कर्मचारी वहां से चले गए और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि कुछ देर बाद पुजारी ने पुरी कॉलोनी की बिजली काट दी। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर पर इकट्ठा हो गए। पुजारी ने लोगों को भड़काना शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाया और तुरंत एनपीसीएल की टीम से बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए कहा। इस बीच पुजारी और उसके समर्थकों ने पुलिस को घेर लिया और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। उनको नाखूनों से खरोंचा और एक पुलिसकर्मी के हाथ में दांतों से काट लिया। किसी तरह पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया, लेकिन इस बीच मारपीट करने वाले पुजारी के समर्थक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। पुलिस ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस के काफी प्रयास के बाद बिजली का कनेक्शन जुड़वाया गया। इसके बाद कॉलोनी की बिजली आपूर्ति चालू हुई और लोग अपने घर लौटे। दरोगा ने इस मामले में पुजारी अशुमुनि उर्फ दादा, गोविंद, कर्तव्य और नीरज समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *