Eknath Shinde & PM Modi Meeting: दिल्ली में एकनाथ शिंदे, डेढ़ घंटे तक पीएम मोदी के साथ बैठक
दिल्ली में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास पर पहुंचे और उन्हें दिवाली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दोनों के बीच केंद्र और राज्य के सहयोग, आगामी परियोजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल विचारों से जुड़े रहें और गठबंधन मजबूती से काम करता रहे।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद कहा, “आज हमारी मुलाकात हुई है। इस दौरान महाराष्ट्र के विकास पर भी चर्चा हुई। महाराष्ट्र में हो रहे विकास कार्यों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी काफी खुश हैं। साथ ही बाढ़ जैसी परिस्थितियों के बारे में भी उन्हें अवगत कराया गया।”
बिहार चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा, “बिहार में एनडीए की जीत सुनिश्चित है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा वहां किए गए विकास कार्य स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। लोगों का प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा बना हुआ है और यह उनके चुनाव परिणामों में भी परिलक्षित होगा।”

