पंजाब, पंचकूला: एक राष्ट्र एक चुनाव की व्यवस्था के तहत लोकसभा एवं राज्यों के विधानसभाओ के चुनाव एक साथ हो सकेंगे संपन्न – विजय पाल

पंजाब, पंचकूला: 17 अप्रैल: भाजपा जिला प्रधान अजय मित्तल की अध्यक्षता में पंचकूला के पीडब्लूडी विश्राम गृह में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। प्रेससवार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संयोजक विजय पाल सिंह एडवोकेट ने कहा, पूरे प्रदेश में एक राष्ट्र एक चुनाव की व्यवस्था को लागू करने करने के लिए प्रदेश की जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, विभिन्न सामाजिक संगठन इसके पक्ष में खुलकर आगे आ रहे है और अपना समर्थन पत्र महामहिम राष्ट्रपति को भेज रहे है। विजय पाल ने बताया की आगामी 22 अप्रैल को जिला करनाल में आईएमए द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर विशाल संगोष्ठी का आयोजन कल्पना चावला सभागार में किया जायेगा, जिसमे केंद्रीय मंत्री एवं एक राष्ट्र एक चुनाव के राष्ट्रीय संयोजक शिवराज सिंह चौहान विशेष अतिथि होंगे। विजय पाल ने बताया, एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में आयोजित होने वाले तमाम कार्यक्रम विभिन्न संस्थाओ द्वारा स्वयं आगे आकर आयोजित किये जा रहे है। विजय पाल ने बताया, वन नेशन वन इलेक्शन के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जिला स्तरीय मैराथन का भी आयोजन किया जायेगा, जिसकी शुरुआत आगामी 11 मई को गुरुग्राम से की जाएगी, जिसमे लगभग दस हज़ार से अधिक नौजवान, छात्र, छात्राएं, समाज के विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव की व्यवस्था के तहत लोकसभा एवं राज्यों के विधानसभाओ के चुनाव एक साथ संपन्न करवाए जा सकेंगे। इस व्यवस्था के लागु होने से सरकारी राजस्व पर पड़ने वाले भारी भरकम बोझ से राहत तो मिलेगी ही साथ ही बिना किसी व्यवधान के देश के विकास में भी तेज़ी आएगी। विजय पाल ने कहा, वन नेशन वन इलेक्शन की व्यवस्था हिंदुस्तान को विकसित राष्ट्र बनाने में भी कारगर साबित होगी। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अम्बाला प्रभाग की प्रभारी बंतो कटारिया, वरिष्ठ नेता श्याम लाला बंसल, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख नवीन गर्ग, जिला संयोजक आशीष गुलेरिया एवं जिला मीडिया प्रभारी के चन्दन भी उपस्थित रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img