EduRank 2025: AIIMS दिल्ली का न्यूरोसर्जरी विभाग विश्व में 11वें और भारत में पहले स्थान पर

EduRank 2025: AIIMS दिल्ली का न्यूरोसर्जरी विभाग विश्व में 11वें और भारत में पहले स्थान पर

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानि AIIMS दिल्ली ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। EduRank.org की 2025 रैंकिंग के अनुसार, AIIMS का न्यूरोसर्जरी विभाग विश्व स्तर पर 11वें, एशिया में दूसरे और भारत में पहले स्थान पर रहा है। इस सूची को 183 देशों की 14,131 यूनिवर्सिटीज के आकलन पर तैयार किया गया, जिसमें 11.5 करोड़ से अधिक शोध प्रकाशनों और लगभग 3 अरब उद्धरणों का विश्लेषण शामिल था।

AIIMS के न्यूरोसर्जरी विभाग ने UCLA, ऑक्सफोर्ड, बर्न और चारिटे जैसी विश्व की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज को पीछे छोड़ दिया है। विभाग की स्थापना 1 मार्च 1965 को प्रो. पी.एन. टंडन और प्रो. ए.के. बनर्जी ने की थी और आज यह न केवल भारत बल्कि एशिया में भी अपनी पहचान बना चुका है। वर्तमान समय में यह विभाग हर साल 6000 से अधिक सर्जरी करता है और इसमें 24 फैकल्टी, 38 रेज़िडेंट्स और 7 फेलोज़ कार्यरत हैं।

अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, रोबोटिक्स, गामा नाइफ और उन्नत प्रशिक्षण लैब जैसी सुविधाओं के कारण यह विभाग शोध, शिक्षा और नवाचार का भी केंद्र बना हुआ है। विभागाध्यक्ष प्रो. पी. सरत चंद्रा का कहना है कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान और देश के लिए गर्व की बात है और आने वाले समय में विभाग मरीजों को और भी बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहेगा। इस रैंकिंग ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि चिकित्सा और शोध के क्षेत्र में AIIMS दिल्ली का योगदान विश्वस्तर पर मान्यता प्राप्त कर रहा है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img