Old Rajender Nagar: राव IAS अकादमी के बेसमेंट में भारी बारिश के चलते भरा पानी, 3 छात्रों की मौत

राव IAS अकादमी के बेसमेंट में भारी बारिश के चलते भरा पानी, 3 छात्रों की मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद राजेंद्र नगर स्थित राव IAS अकादमी के बेसमेंट में पानी भर गया. सूचना के मुताबिक पानी में 6 छात्रों के फंसे होने की आशंका है. दमकल विभाग के अनुसार, 2 छात्रा की मौत हो गई है. बारिश का पानी भरने की वजह से कई और छात्रों के डूबने की भी आशंका जताई जा रही है. फिलहाल दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और बेसमेंट में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. दमकल की टीम छात्रों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रही है.

ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना पर डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्द्धन ने कहा है कि ”शाम 7 बजे हमें सूचना मिली कि राजेंद्र नगर में एक यूएसपीसी कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी भर गया है, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. आज शाम हुई भारी बारिश के कारण हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि पूरे बेसमेंट में पानी कैसे भर गया बचाव कार्य जारी है.अभी तक 2 छात्रा का शव बरामद हुआ है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में 6 छात्रों के फंसने की आशंका है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NDRF और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है. फिलहाल राहत और बचाव का काम चलाया जा रहा है. दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद है. जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड को 7 बजकर 19 मिनट पर कॉल की गई थी. वहीं गंभीर स्थिति को देखते हुए NDRF की टीमें भी मौके पर मौजूद है. _TOP स्टोरी ब्यूरो के लिए दिल्ली से की

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img