Driver Death: लडपुरा गांव के पास सड़क किनारे खड़े कैंटर में मिला चालक का शव, मौत की वजह की जांच में जुटी पुलिस

Driver Death: लडपुरा गांव के पास सड़क किनारे खड़े कैंटर में मिला चालक का शव, मौत की वजह की जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के लडपुरा गांव के समीप सड़क किनारे खड़े एक कैंटर के अंदर चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कैंटर का केबिन अंदर से बंद था, जिसके चलते पुलिस को खिड़की तोड़कर चालक को बाहर निकालना पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर दम घुटने से मौत की आशंका जताई गई, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 37 वर्षीय पवन शर्मा के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बुलंदशहर के ऐचोरा गांव का रहने वाला था और कैंटर चालक का काम करता था। पवन बुधवार को अलीगढ़ से कैंटर में आलू लेकर दिल्ली की गाजीपुर मंडी जा रहा था।

बताया गया कि बुधवार शाम कासना कोतवाली क्षेत्र के लडपुरा गांव के समीप पहुंचने के बाद पवन ने कैंटर सड़क किनारे खड़ा कर दिया और वाहन के केबिन में ही सो गया। काफी समय बीतने के बावजूद कैंटर उसी स्थान पर खड़ा रहा तो आसपास के ग्रामीणों को संदेह हुआ। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच करने पर कैंटर की खिड़की और केबिन अंदर से बंद मिले। पुलिस ने खिड़की तोड़कर पवन शर्मा को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को कैंटर के अंदर से एक खाली शराब की बोतल और कुछ अन्य सामान मिला है। केबिन के अंदर लगा पंखा भी चालू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि दरवाजे और शीशे बंद होने के कारण केबिन के अंदर पर्याप्त हवा नहीं पहुंची होगी और दम घुटने से चालक की मौत हो सकती है। हालांकि पुलिस ने इसे अभी मौत का निश्चित कारण नहीं माना है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पवन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कासना कोतवाली प्रभारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और वे उसे लेकर अपने गांव चले गए।

पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों की तरफ से फिलहाल किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई है। इसके बावजूद घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि चालक की मौत की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

 

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img