Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Airport Jobs: प्रशिक्षण के बाद 33 स्थानीय युवाओं को मिला रोजगार, नोएडा एयरपोर्ट समेत कई संस्थानों में मिली नौकरी

Airport Jobs: प्रशिक्षण के बाद 33 स्थानीय युवाओं को मिला रोजगार, नोएडा एयरपोर्ट समेत कई संस्थानों में मिली नौकरी

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जेवर स्थित आईटीआई कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 33 युवाओं को रोजगार मिला है। इन युवाओं को नोएडा एयरपोर्ट के साथ होटल और यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित विभिन्न आउटलेट्स में नौकरी के अवसर मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण के लिए ऐसे 33 युवाओं का चयन किया गया था, जिन्होंने कक्षा 12 तक की पढ़ाई पूरी कर ली थी। जेवर के आईटीआई कॉलेज में उन्हें रोजगार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं को अलग-अलग संस्थानों में रोजगार से जोड़ा गया।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, रोजिएट होटल्स एंड रिसॉर्ट्स और यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे संचालित विभिन्न आउटलेट्स में रोजगार के अवसर मिले हैं। इस पहल का उद्देश्य एयरपोर्ट और इसके आसपास विकसित हो रही व्यावसायिक गतिविधियों में स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है।

इससे पहले भी जेवर में स्थानीय युवाओं को विमानन क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार करने की पहल की गई थी। पिछले वर्ष आईटीआई कॉलेज जेवर में 28 युवाओं के लिए विमानन कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं को एयरपोर्ट से संबंधित रोजगार के लिए आवश्यक कौशल का प्रशिक्षण दिया गया था।

जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष विमानन कौशल विकास कार्यक्रम पूरा करने वाले सभी 28 उम्मीदवारों को नोएडा एयरपोर्ट में रोजगार मिल चुका है। अब 33 अन्य युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार मिलने से स्थानीय स्तर पर कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में होटल, परिवहन, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य सेवाओं से संबंधित गतिविधियां बढ़ने के साथ प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होने की उम्मीद है। ऐसे में कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को इन अवसरों के अनुरूप तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें