Dowry Harassment Case : दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत पांच पर केस दर्ज

Dowry Harassment Case : दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत पांच पर केस दर्ज

नोएडा, 11 मार्च : नोएडा के जेवर क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता मनीषा, जो जेवर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब पांच साल पहले हरियाणा के पलवल निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

महिला का आरोप है कि पति और अन्य ससुराल वालों ने दहेज में बाइक और एक लाख रुपये नकद की मांग की। जब उसने और उसके परिवार ने यह मांग पूरी नहीं की तो उसके साथ लगातार मारपीट की जाने लगी और मानसिक रूप से भी परेशान किया जाने लगा।

पीड़िता के अनुसार कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके आकर रहने लगी। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति ने किसी दूसरी महिला से अवैध रूप से शादी कर ली है।

इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img