Diwali 2024: दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर, शाहदरा जिले के बाजारों में कड़े सुरक्षा इंतजाम

Diwali 2024: दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर, शाहदरा जिले के बाजारों में कड़े सुरक्षा इंतजाम

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है, खासकर शाहदरा जिले के विभिन्न बाजारों में। सुरक्षा का जायजा लेने खुद एडिशनल सीपी ईस्टर्न रेंज, सागर सिंह कलसी, और डीसीपी प्रशांत गौतम बाजारों में पहुंचे। गांधीनगर मार्केट, जो एशिया का सबसे बड़ा कपड़ा बाजार है, में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एडिशनल सीपी सागर सिंह कलसी और डीसीपी प्रशांत गौतम ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की और वहां आए लोगों से बातचीत भी की।

डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि त्योहारों के दौरान पुलिस ड्यूटी में हमेशा की तरह मुस्तैद है और इस बार बाजारों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ने मार्केट एसोसिएशन और आम लोगों से अपील की है कि वे भी सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी दें, ताकि सभी लोग सुरक्षित और सुखद त्योहार मना सकें।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img