Delhi Crime: उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में यमुना खादर में युवक की हत्या से सनसनी

Delhi Crime: उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में यमुना खादर में युवक की हत्या से सनसनी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में थाना शास्त्री पार्क के पहला पुश्ता स्थित यमुना खादर इलाके में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना देर रात की है, जब अज्ञात हमलावरों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस का अनुमान है कि मृतक शराब पीने के लिए यमुना खादर पहुंचा था, क्योंकि मौके से शराब के गिलास बरामद किए गए हैं।

सुबह एक सरकारी प्रोजेक्ट में काम कर रहे चौकीदार ने यमुना खादर में खून से लथपथ शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान करने के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस हर संभावित सुराग को खंगाल रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img