Dhruv Rathee Arrest Fake News: नोएडा पुलिस ने गिरफ्तारी की अफवाह फैलाने के आरोप में तीन लोगों पर दर्ज किया केस

Dhruv Rathee Arrest Fake News: नोएडा पुलिस ने गिरफ्तारी की अफवाह फैलाने के आरोप में तीन लोगों पर दर्ज किया केस

यूट्यूबर ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर झूठी खबर फैलाने के मामले में नोएडा के सेक्टर-39 थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स से ऐसी पोस्ट साझा की गईं, जिनमें दावा किया गया था कि नोएडा पुलिस ने ध्रुव राठी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी की पुष्टि नहीं हुई थी।

पुलिस के अनुसार, यह मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 16 अक्टूबर को साझा की गई पोस्ट से जुड़ा है। इन पोस्ट में दावा किया गया था कि ध्रुव राठी को हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले वीडियो बनाने और सेना तथा पुलिस को सरकार के खिलाफ बगावत के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पोस्ट में यह भी लिखा गया था कि भारत लौटने पर उन्हें पछताना पड़ेगा और उत्तर प्रदेश सरकार से उन्हें कोई राहत नहीं मिलेगी। इन संदेशों में गिरफ्तारी नोएडा पुलिस द्वारा किए जाने की बात कही गई थी।

मामले में नोएडा पुलिस के मीडिया सेल में तैनात उपनिरीक्षक सुशील कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान ध्रुव राठी की गिरफ्तारी संबंधी दावे की पुष्टि नहीं हुई। इसके बावजूद कथित तौर पर इन पोस्ट को इस तरह प्रसारित किया गया, जिससे लोगों के बीच गलत जानकारी फैलने और भ्रम की स्थिति पैदा होने की आशंका थी।

पुलिस के मुताबिक, इस तरह की अपुष्ट जानकारी सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पोस्ट के माध्यम से लोगों को भड़काने और प्रशासन के प्रति गलत धारणा पैदा करने का प्रयास किया गया। मामले में अभिषेक कुमार और प्रियंका कनाडे सहित अन्य एक्स हैंडल के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि संबंधित पोस्ट किसने तैयार कीं, उन्हें किन खातों से साझा किया गया और कितने लोगों तक पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी। मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि एडिशनल डीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने की है।

 

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img