Dhanakaur: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने दनकौर में किसानों की समस्याएं सुनी, समाधान का दिया आश्वासन

Dhanakaur: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने दनकौर में किसानों की समस्याएं सुनी, समाधान का दिया आश्वासन

नोएडा के दनकौर कार्यालय में बुधवार को किसान एकता संघ की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे और किसानों की समस्याएं सुनी। बैठक की अध्यक्षता देशराज नागर जगनपुर ने की, जबकि संचालन प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा ने किया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित थे। विधायक ने किसानों की समस्याओं को शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया।

किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने बताया कि संगठन कई वर्षों से किसानों की मांगों के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष जिले के कुछ अधिकारियों ने किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेजा था, जिससे किसानों में भारी रोष है। संघ ने किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया।

बैठक के दौरान किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने विधायक धीरेंद्र सिंह को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रदेश सरकार और संबंधित प्राधिकरण से किसानों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण की मांग की गई। प्रमुख मांगों में बैकलीज शिफ्टिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और अतिक्रमण के नाम पर किसानों के घरों को तोड़ने पर रोक लगाना शामिल था।

इसके अलावा, किसानों ने वर्ष 2009 से सभी किसानों को 10 प्रतिशत विकसित भूखंड देने, 64.7 प्रतिशत मुआवजा पूरी तरह वितरित करने और किसानों की जमीन पर स्थापित निजी कंपनियों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को 50 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने की भी मांग की।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हर समस्या का समाधान करती है और उन्होंने किसानों की समस्याओं को जल्द हल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रधान, कृष्ण बैसला, जगदीश शर्मा और पप्पे नागर सहित सैकड़ों किसान नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img