Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

देश के बुनियादी ढांचे में मजबूती ला रहे 1,69,615 स्वास्थ्य उप-केंद्र

-उपकेंद्र में 2,39,911 स्वास्थ्य कार्यकर्ता और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 40,583 डॉक्टर कार्यरत
-उपकेंद्र में 2,39,911 स्वास्थ्य कार्यकर्ता और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 40,583 डॉक्टर कार्यरत

नई दिल्ली, 9 सितम्बर : देश में कुल 1,69,615 स्वास्थ्य उप-केंद्र , 31,882 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , 6,359 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , 1,340 उप-मंडल एवंं जिला अस्पताल , 714 जिला अस्पताल और 362 मेडिकल कॉलेज हैं जो ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सेवा प्रदान करते हैं।

यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने सोमवार को दी। इस दौरान उन्होंने ‘भारत की स्वास्थ्य गतिशीलता (बुनियादी ढांचा और मानव संसाधन) 2022-23’ नाम की वार्षिक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि यह रिपोर्ट राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में जनशक्ति और बुनियादी ढांचे पर आवश्यक जानकारी देेने वाला एक मूल्यवान दस्तावेज है, जो नीति निर्माण, प्रक्रियाओं में सुधार और समस्या समाधान में सहायक है।

रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च 2023 तक देश में स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं में स्वास्थ्य उपकेंद्र में 2,39,911 स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष एवं महिला), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 40,583 डॉक्टर, चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 26,280 विशेषज्ञ और चिकित्सा अधिकारी, उप मंडल एवं जिला अस्पताल में 45,027 डॉक्टर और विशेषज्ञ कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त, देश भर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 47,932 स्टाफ नर्स, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 51,059 नर्सिंग स्टाफ और उप मंडल एवं जिला अस्पताल में 1,35,793 पैरामेडिकल स्टाफ हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *