Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi USPL Scheme: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री पंकज कुमार सिंह ने छात्रों के लिए चलाईं बसें, यूएसपीएल योजना का हुआ शुभारंभ

Delhi USPL Scheme: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री पंकज कुमार सिंह ने छात्रों के लिए चलाईं बसें, यूएसपीएल योजना का हुआ शुभारंभ

दिल्ली सरकार ने कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी सुविधा की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज यूएसपीएल योजना के तहत नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उनके साथ दिल्ली के मंत्री पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। मंत्री पंकज कुमार सिंह ने इस योजना को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि दिल्ली की व्यवस्थाओं को पिछली सरकारों ने पूरी तरह बिगाड़ दिया था। कॉलेज जाने वाले बच्चों को यह सुविधा बहुत पहले मिल जानी चाहिए थी, लेकिन अब जाकर इसे शुरू किया गया है। उन्होंने कहा, “हमने इस योजना की शुरुआत की है और जरूरत पड़ने पर इसे और बढ़ाया जाएगा। इसमें सभी प्रकार की व्यवस्थाएं रखी गई हैं ताकि छात्रों को किसी तरह की दिक्कत न हो।”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के हजारों छात्र-छात्राएं रोजाना कॉलेज पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करते हैं। निजी गाड़ियों और ऑटो पर निर्भरता बढ़ने से उनका आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा था। इस योजना से छात्रों को सुरक्षित, सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

सरकार का कहना है कि इन बसों में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। सभी बसों में GPS, CCTV कैमरे और महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध रहेंगे। शुरुआत में यह योजना सीमित रूट्स पर लागू होगी, लेकिन आने वाले समय में दिल्ली के ज़्यादातर कॉलेज इलाकों तक इसका विस्तार किया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें