Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Traders Conference: पूर्वी दिल्ली व्यापारी सम्मेलन में स्वदेशी और आतंकवाद विरोधी नारे गूंजे

Delhi traders conference,East Delhi business event,

Delhi Traders Conference: पूर्वी दिल्ली व्यापारी सम्मेलन में स्वदेशी और आतंकवाद विरोधी नारे गूंजे

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली में भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा 10 नवंबर को प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन स्थित लाजवाब बैंकेट हॉल में व्यापारियों के सम्मान और मार्गदर्शन हेतु भव्य व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के संयोजन में प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर गोयल ने अहम भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमेन सुनील सिंघी ने व्यापारियों को मार्गदर्शन दिया।

सम्मेलन में “व्यापार है तो व्यापारी है, व्यापारी है तो व्यापार है, स्वदेशी अपनाओ और वोकल फॉर लोकल” का नारा बुलंद आवाज में गूंजा। इसी बीच लालकिले पर आतंकियों द्वारा कार बम विस्फोट की खबर मिली, जिसके बाद सम्मेलन में स्वदेशी को बढ़ावा देने के साथ-साथ आतंकियों के सफाए का नारा भी गूंजने लगा। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के दिल्ली प्रदेश महामंत्री राजीव शर्मा ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मांग की कि आतंकवाद का जड़ मूल से सफाया करने हेतु सख्त कार्यवाही की जाए।

मुख्य अतिथि सुनील सिंघी ने सम्मेलन के आयोजकों और व्यापारियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि व्यापारियों का प्रयास भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के बाद व्यापारी भाइयों ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया है, जो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि व्यापारी देश की आर्थिक रीढ़ हैं, और जब हर व्यापारी स्वदेशी अपनाएगा और हर घर स्वदेशी को महत्व देगा, तो भारत आत्मनिर्भर बनने से कोई रोक नहीं सकता।

इस अवसर पर “स्वदेशी है” अभियान के तहत एक विशेष पोस्टर का लोकार्पण भी किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र और “वोकल फॉर लोकल” का संदेश शामिल है। कार्यक्रम का संचालन और संयोजन महावीर गोयल ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय पैट्रन बाल किशन अग्रवाल, बोर्ड सदस्य नवीन गर्ग, नरेश जैन, संजीत मिचल, मुनीश बंसल, सुशील कुमार जैन, योगेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, राजीव शर्मा और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सम्मेलन में GST 2.0 और व्यापारी हितों के संरक्षण हेतु संगठन की आगामी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि “जब व्यापारी सशक्त होगा, तब देश आत्मनिर्भर बनेगा, और जब आत्मनिर्भर भारत खड़ा होगा, तब विश्व में भारत का डंका बजेगा।”

 

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें