Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Theft Case: दिल्ली के मधु विहार में 1 करोड़ की चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Delhi theft news, Madhu Vihar robbery, East Delhi crime

Delhi Theft Case: दिल्ली के मधु विहार में 1 करोड़ की चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में हुई करीब 1 करोड़ रुपये की बड़ी चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। स्पेशल स्टाफ, ईस्ट डिस्ट्रिक्ट और थाना मधु विहार की संयुक्त टीम ने इस ब्लाइंड चोरी के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चोरी का माल खरीदने वाला सुनार और उसकी सहयोगी भी शामिल हैं।

यह मामला 1 अप्रैल 2026 को सामने आया था, जब आर्य नगर अपार्टमेंट में रहने वाले एक परिवार ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ितों के अनुसार, वे 31 मार्च की शाम घर बंद कर बाहर गए थे और अगले दिन लौटने पर घर के ताले टूटे मिले। जांच में पता चला कि चोर घर से सोने, चांदी और हीरे के कीमती आभूषणों के साथ-साथ करीब 12 लाख रुपये नकद भी ले गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया और जांच तेज कर दी। इस दौरान 150 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई और आरोपियों के भागने के करीब 10 किलोमीटर लंबे रूट को ट्रैक किया गया। तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने 8 अप्रैल को बाबलू उर्फ कलुआ और रामपाल उर्फ रामकुमार को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर तीसरे आरोपी विशाल उर्फ विक्कू को 10 अप्रैल को पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस रिमांड में आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें चोरी का माल खरीदने वाले सुनार रवि सोनी और उसकी सहयोगी पिंकी का नाम सामने आया। पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी बरामदगी करते हुए सोने और हीरे के गहने, चांदी के सामान और करीब 8 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करता था। आरोपी दिन में कॉलोनियों में रेकी करते थे और बंद घरों को चिन्हित करते थे। इसके बाद देर रात ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते और तुरंत फरार हो जाते थे।

फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन आरोपियों ने इससे पहले और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। इस बड़ी सफलता के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और सख्त करने की बात कही है।

Seemapuri Murder: नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी आग में झुलसा, दोनों की मौत से दहली दिल्ली

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें