Delhi: जो काम पुलिस को करना चाहिए, वो अब जनता कर रही है, पटपड़गंज में विधायक ने पकड़ा अवैध शराब कारोबारी

Delhi: जो काम पुलिस को करना चाहिए, वो अब जनता कर रही है, पटपड़गंज में विधायक ने पकड़ा अवैध शराब कारोबारी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में नशे के खिलाफ सरकारी मुहिम तेज है, लेकिन कई इलाकों में हालात ऐसे बन चुके हैं कि जो कार्रवाई पुलिस को करनी चाहिए, उसे अब स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र का है, जहां भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने स्थानीय निवासियों के सहयोग से मांडवली थाना क्षेत्र के पंडित चौक इलाके में अवैध शराब के एक कारोबारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया गया है कि इस इलाके में लंबे समय से अवैध शराब का धंधा चल रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी। ऐसे में विधायक खुद क्षेत्र में सक्रिय हुए और जनता के सहयोग से कारोबारी को रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके बाद उसे मंडावली थाने में सौंप दिया गया, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने इस पूरी कार्रवाई को नशे के खिलाफ एक बड़ी चेतावनी बताया। उन्होंने कहा, “यह कार्रवाई सिर्फ एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे नशे के नेटवर्क के खिलाफ सख्त संदेश है। हम पटपड़गंज में अब किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, विशेष रूप से नशे के कारोबार, को बर्दाश्त नहीं करेंगे। समाज की सुरक्षा, युवाओं का भविष्य और हर परिवार की शांति हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img