Delhi Seva Pakhwada: दिल्ली में सेवा पखवाड़ा, 72 देश के प्रतिनिधियों ने अपनी मां के नाम लगाए पेड़

Delhi Seva Pakhwada: दिल्ली में सेवा पखवाड़ा, 72 देश के प्रतिनिधियों ने अपनी मां के नाम लगाए पेड़

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

राजधानी में सेवा पखवाड़ा के तहत एक विशेष अभियान के तहत पीबीजी ग्राउंड में “पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने की। इस अवसर पर 72 देश के प्रतिनिधि और राजदूत उपस्थित थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आंखों में प्रेम और संवेदना देखी, और उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री का यह अभियान प्रकृति के प्रति लोगों में जागरूकता और प्रेम जगाने में सफल रहेगा। सभी प्रतिनिधियों ने अपनी माताओं को समर्पित करते हुए पेड़ लगाए।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भावनात्मक रूप से भी लोगों को जोड़ती है। उपस्थित सभी प्रतिनिधियों और राजदूतों ने इस अभियान की सराहना की और कहा कि यह उदाहरण विश्वभर में प्रेरणादायक साबित होगा। कार्यक्रम में शामिल प्रतिनिधियों ने भावपूर्ण तरीके से अपनी मां के नाम पेड़ लगाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की, और उनके आंखों में आंसू और गहरी आस्था का प्रतीक देखा गया।

>>>>>>>>>>
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img