Delhi Rainfall: दिल्ली में बारिश ने खोली दावों की पोल, जल भराव से बेहाल पूर्वी इलाका

Delhi Rainfall: दिल्ली में बारिश ने खोली दावों की पोल, जल भराव से बेहाल पूर्वी इलाका

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Rainfall:  राजधानी दिल्ली में सुबह से जारी बारिश ने सरकारी तंत्र के दावों की पोल खोल दी है। पूर्वी दिल्ली के विभिन्न इलाकों की सड़कों और गलियों में जल भराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात इतने खराब हैं कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे भी पानी में डूबता नजर आ रहा है। पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के विनोद नगर इलाके में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के सबवे पर एक बार फिर भारी जल भराव देखा गया, जहां पानी में फंसी गाड़ियों को आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा है।

यह वही इलाका है जहां से पटपड़गंज के भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी जब पार्षद थे, तो इसी जल भराव के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरते थे। उस समय वे जल जमाव में नाव चलाकर सरकार की नाकामी का प्रदर्शन करते थे। लेकिन अब उनके विधायक बनने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। शुक्रवार को जब इलाके में पानी भर गया तो आम आदमी पार्टी की पूर्व निगम पार्षद गीता रावत मौके पर पहुंचीं और विधायक रविंद्र सिंह नेगी पर तीखा हमला बोला। गीता रावत ने कहा कि बारिश के पानी में नाव चलाने वाले विधायक जी कहां हैं, लोग उनकी नाव का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब वह दिखाई नहीं दे रहे।

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक नेगी कई सालों से एक्सप्रेसवे सबवे पर जल भराव के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं लेकिन आज जब केंद्र और नगर निगम में पांच इंजन की सरकार है, तब भी पानी भर रहा है और विधायक जी घर से बाहर नहीं निकले। पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र की गलियां और सड़कें पानी में डूबी पड़ी हैं, लोग परेशान हैं लेकिन जनप्रतिनिधि नदारद हैं। मदर डेयरी के पास एक्सप्रेसवे के सबवे में भी जल भराव की यही स्थिति है, जहां वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की पहली बारिश ने ही विकास के दावों को बहा दिया है और लोगों को फिर उसी जल जमाव की मुश्किल में धकेल दिया है, जिससे निजात दिलाने के वादे चुनावी मंचों पर किए जाते रहे हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img