Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Delhi Rain Waterlogging: दिल्ली में बारिश से जलभराव, सड़क पर जनाजा निकालना पड़ा पत्थरों के सहारे

Delhi Rain Waterlogging: दिल्ली में बारिश से जलभराव, सड़क पर जनाजा निकालना पड़ा पत्थरों के सहारे

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में महज दो घंटे की बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। एनएच 24 पड़पड़गंज इलाके में इतनी भीषण जलभराव की स्थिति बनी कि जहां बड़ी बसें और छोटी गाड़ियां पानी में डूब गईं, वहीं लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। हालात इतने खराब हो गए कि सड़क पर भरे पानी के बीच जनाजे को ले जा रहे लोगों को उसे कब्रिस्तान तक पहुंचाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों ने पत्थरों के सहारे जनाजे को पानी के ऊपर से निकालकर रास्ता बनाया।

इलाके के लोगों का कहना है कि यह समस्या हर बारिश के बाद देखने को मिलती है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं किया जाता। स्थानीय विधायक पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वह बारिश खत्म होने के घंटों बाद आते हैं, वीडियो बनाते हैं और दावा करते हैं कि कहीं पानी नहीं भरा। वहीं, मौके पर मौजूद कुछ युवाओं ने बताया कि पिछली बारिश में यही पानी उन्हें स्विमिंग पूल जैसा लगा था और उन्होंने इसमें डाइविंग भी की थी, लेकिन इस बार हकीकत बेहद दर्दनाक और परेशान करने वाली है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि मीडिया चैनल और जनता जिस सच्चाई को दिखा रही है, उसे विधायक झूठा साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब थोड़ी-सी बारिश से ही हालात ऐसे हो जाते हैं तो भारी बारिश की स्थिति में क्या होगा। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं और लोगों ने जल्द से जल्द जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें