Delhi Crime: दिल्ली के फर्श बाजार के गोलीबारी मामले को पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया, दो गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के फर्श बाजार के गोलीबारी मामले को पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया, दो गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

फर्श बाजार में गोलीबारी मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर केस सुलझाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और एक कार बरामद हुई। 21-22 फरवरी 2025 की रात करीब 3:10 बजे डॉ. हेडगेवार अस्पताल के गेट नंबर 1 के पास अमन टी स्टॉल पर फायरिंग की सूचना मिली। शिकायतकर्ता दिवाकर (28 वर्ष) ने बताया कि वह और उसका दोस्त मुकुल गाजीपुर फूल मंडी से लौटकर चाय पीने के लिए रुके थे। इस दौरान तीन-चार युवकों से बहस हो गई। हाथापाई में उनकी कार का शीशा टूट गया। मुआवजे की मांग करने पर वोक्सवैगन पोलो कार में बैठा एक व्यक्ति बाहर निकला और नशे की हालत में जमीन पर और कार की ओर 2-3 राउंड फायरिंग कर दी। मुकुल कार लेकर भाग निकला, जबकि दिवाकर पुलिस सहायता के लिए थाना आनंद विहार की ओर गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए शाहदरा स्पेशल स्टाफ को जांच का जिम्मा सौंपा गया। स्थानीय पुलिस और स्पेशल स्टाफ ने मिलकर अपराधियों की तलाश शुरू की। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें चार संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने संदिग्धों के मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली और गुप्त सूचनाओं के आधार पर सुहेल खान और अंकित को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे सुहेल खान का जन्मदिन मना रहे थे। पहले आनंद विहार के क्रॉस रिवर मॉल स्थित XO Dream Bar में शराब, हुक्का और स्नैक्स का सेवन किया। बाद में एक होटल में दो कमरे बुक कर शराब पीना जारी रखा। रात 3 बजे वे खाना खाने निकले और अमन टी स्टॉल पर पहुंचे, जहां बहस होने पर सुहेल खान ने जमीन पर और पीड़ितों की कार की ओर कई राउंड फायरिंग की। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले, लेकिन कुछ देर बाद खाली कारतूस उठाने के लिए लौटे। पुलिस को देखकर वे फिर होटल भाग गए, जहां से पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img