Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Police Operation: ऑपरेशन क्लीन स्वीप में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 260 अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

Delhi Police Operation: ऑपरेशन क्लीन स्वीप में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 260 अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

रिपोर्ट: तीर्थंकर सरकार

दिल्ली पुलिस की वेस्टर्न रेंज ने “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत ड्रग तस्करी और अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में 260 अफ्रीकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें पुरुष, महिलाएं और नाबालिग शामिल हैं। कार्यवाही द्वारका, वेस्ट और आउटर जिलों के इलाकों—जैसे बिंदापुर, उत्तम नगर, मोहन गार्डन, तिलक नगर और निहाल विहार—में की गई। पुलिस की 30 टीमों और 600 से अधिक जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

ऑपरेशन के दौरान कई अफ्रीकी नागरिक ओवरस्टे वीज़ा या बिना वैध दस्तावेजों के रहते पाए गए। साथ ही कुछ के पास से ड्रग्स की बरामदगी भी हुई। पुलिस ने 25 से अधिक मकान मालिकों की पहचान की है जिन्होंने बिना सूचना के विदेशी नागरिकों को किराए पर मकान दिया था—इन पर भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 26 मामले NDPS एक्ट और 14 मामले फॉरेनर्स एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। जांच के बाद जिनके दस्तावेज वैध पाए गए, उन्हें छोड़ दिया गया, जबकि बाकी के खिलाफ डिपोर्टेशन प्रक्रिया जारी है।

यह कार्रवाई जॉइंट सीपी वेस्टर्न रेंज जितिन नरवाल और स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर जोन-2 मधुप तिवारी के निर्देशन में की गई। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ड्रग्स और अवैध प्रवासियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें