Delhi Police Mock Drill: यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिल्ली पुलिस ने मॉक ड्रिल कर आतंकवाद से निपटने का अभ्यास किया

Delhi Police Mock Drill: यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिल्ली पुलिस ने मॉक ड्रिल कर आतंकवाद से निपटने का अभ्यास किया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के थाना विवेक विहार अंतर्गत यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिल्ली पुलिस ने मॉक ड्रिल आयोजित की। अचानक आतंकवादी गतिविधि की सूचना मिलने पर थाना विवेक विहार की पुलिस टीम और पूरे शाहदरा जिले का स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की कमान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंपी गई।

मौके पर बम स्क्वॉड और स्पेशल ट्रेनिंग टीम को बुलाया गया, ताकि किसी भी तरह की स्थिति से निपटा जा सके। दिल्ली सरकार की फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस टीम भी तुरंत मौके पर तैनात की गई। फायर ब्रिगेड ने संदिग्ध ब्लास्ट एरिया की जांच कर उसे सुरक्षित किया। इसके बाद स्पेशल टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने का अभ्यास किया। यह पूरा ऑपरेशन मॉक ड्रिल के रूप में आयोजित किया गया था, ताकि भविष्य में वास्तविक स्थिति में पुलिस, स्पेशल सेल और आपातकालीन सेवाओं की तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन किया जा सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img