Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने महिला का गोल्ड चेन छीनने वाले स्नैचर को रिसीवर के साथ किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने महिला का गोल्ड चेन छीनने वाले स्नैचर को रिसीवर के साथ किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली की मधु विहार थाना पुलिस की टीम ने महिला का गोल्ड चेन छीनने वाले एक स्नैचर को रिसीवर के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित और आदिल के तौर पर हुई है. आरोपी के पास छीना गया गोल्ड चेन बरामद हो गया है . पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि 30 जुलाई को मधु विहार इलाके में बदमाशों ने एक महिला का गोल्ड चेन छीन लिया था. इस मामले में मुकदमा दर्ज का जांच शुरू की गई. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. जिससे आरोपी ललित और आकाश की पहचान हो गयी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी ललित को गिरफ्तार कर लिया .ललित ने पूछताछ में बताया कि उसने चेन को रिसीवर आदिल को बेच दिया है. इसके बाद पुलिस ने आदिल को भी गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आकाश की तलाश में जुटी है .

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img