Delhi Murder: दिल्ली के अमन विहार में सरेराह दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Delhi Murder: दिल्ली के अमन विहार में सरेराह दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के अमन विहार थाना क्षेत्र के कारण विहार शुक्र बाजार रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब सरेराह दो सगे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। यह वारदात उस वक्त हुई जब प्रवीण अपनी पत्नी और छोटे भाई दीपक के साथ शुक्र बाजार रोड से सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था। जैसे ही तीनों लोग रास्ते में पहुंचे, तभी पीछे से बाइक पर सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले दीपक को निशाना बनाया और फिर प्रवीण पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नजदीकी संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान 32 वर्षीय प्रवीण की मौत हो गई, जबकि उसका भाई दीपक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए आगे रेफर किया गया है।

घटना के बाद फोरेंसिक टीम और दिल्ली पुलिस की जांच इकाई मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पीड़ितों के परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

>>>>>>>>

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img