Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Delhi Murder: सीमापुरी में मामूली लेन-देन का विवाद बना खूनखराबा, 22 वर्षीय युवक नफीज की चाकू घोंपकर हत्या

Delhi Murder: सीमापुरी में मामूली लेन-देन का विवाद बना खूनखराबा, 22 वर्षीय युवक नफीज की चाकू घोंपकर हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके की बांग्ला बस्ती में लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें 22 वर्षीय युवक नफीज की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ही परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि आज तड़के करीब 12:14 बजे सीमापुरी थाने को घटना की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि घायल नफीज को पहले ही स्थानीय लोग जीटीबी अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात हुई जब नफीज की दुकान पर लेन-देन को लेकर पड़ोस में रहने वाले एक परिवार से फिर कहासुनी हो गई।

मृतक के बहनोई मुजफ्फर (23) ने पुलिस को बताया कि नफीज सीमापुरी इलाके में एक अस्थायी दुकान चलाता था। आए दिन उसका लेन-देन को लेकर पड़ोसी शेख इस्लाम और उसके परिवार के अन्य सदस्यों से विवाद होता रहता था। शुक्रवार रात भी दोनों पक्षों में बहस हुई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में तब्दील हो गई।

विवाद के दौरान शेख इस्लाम (27) ने अचानक स्क्रूड्राइवर जैसे नुकीले औजार से नफीज के पेट में बाईं ओर हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि नफीज कुछ ही पलों में लहूलुहान होकर गिर पड़ा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपी शेख इस्लाम, उसके भाई सोहेल (20), मां सलमा बेगम (55), बहन मामुनी (32) और मृतक का जीजा नजरुल उर्फ नादेम (43) को गिरफ्तार कर लिया। सभी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि हत्या में प्रयुक्त औजार की बरामदगी की जा रही है और घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच भी शुरू हो गई है।

घटना के बाद सीमापुरी क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया, लेकिन पुलिस की तत्काल तैनाती से हालात पर नियंत्रण पा लिया गया है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।

पुलिस अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या यह हमला पूर्व नियोजित था या फिर अचानक गुस्से में आकर किया गया। मृतक के परिवार में इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। मां, बहन और अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार यही सवाल उठा रहे हैं कि मामूली विवाद के चलते किसी की जान कैसे ले ली जा सकती है।

.>>>>>>>>>>>>

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें