Delhi Mayor Election: लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में मेयर के चुनाव की तारीख का ऐलान

Delhi Mayor Election: लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में मेयर के चुनाव की तारीख का ऐलान

रिपोर्ट: रवि डालमिया

लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में नगर निगन चुनाव की भी घोषणा हो गई है. दिल्ली निगम के सचिव शिव प्रसाद ने चुनाव को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है. निगम सचिव ने आज निगम चुनाव को लेकर नोटिस जारी किया है. जिसके अनुसार, 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे से निगम चुनाव होंगे. 18 अप्रैल तक प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं. इसे लेकर जल्द ही अधिसूचना भी जारी की जाएगी.

मेयर के साथ उपमहापौर को भी चुना जाएगा. दरअसल, एमसीडी का कार्यकाल 5 वर्ष के लिए होता है, लेकिन मेयर का कार्यकाल एक वर्ष का होता है. मौजूदा समय में मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय का कार्यकाल खत्म हो चुका है और दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना है. दिल्ली नगर निगम अधिनियम यह भी निर्धारित करता है कि पहले साल में मेयर के रूप में महिला, दूसरे में सामान्य और तीसरे वर्ष में एक अनुसूचित जाति के सदस्य का चुनाव करना होता है. मौजूदा वित्त वर्ष में अनुसूचित जाति का मेयर चुना जाएगा.

चुनाव की तारीख तय होने के बाद निगम सचिव कार्यालय मेयर पद के लिए नामांकन करने के लिए 10 दिन का समय देता है.

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img