Delhi Fire: दिल्ली पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के मलखाने में लगी भीषण आग, दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक

दिल्ली पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के मलखाने में लगी भीषण आग, दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के खजूरी खास इलाके स्थित दिल्ली पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के मलखाने में एक बार फिर भीषण आग लग गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग को काबू करने में जुटी है . इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन मालखाने में रखी दर्जनों गाड़ियां जलकर साथ हो गई है. दमकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक तकरीबन 3 बजे खजूरी इलाके स्थित वजीराबाद पुलिस ट्रेनिंग स्कूल मलखाने में आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही साथ फायर टेंडर की टीम को मौके पर भेजा गया जिसने तकरीबन 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है फिलहाल कूलिंग का काम चल रहा है. दमकल अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया कि आग लगने की वजह किया है . आपको बता दे की कुछ महीने पहले भी वजीराबाद पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के मालखाने आग लगी थी . जिसमें वहां खड़ी सैकड़ो गाड़ियां जलकर खाक हो गई थी .

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img