Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi LPG Racket: गांधी नगर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

Delhi LPG racket, illegal gas refilling, Gandhi Nagar Delhi crime

Delhi LPG Racket: गांधी नगर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में पुलिस ने अवैध एलपीजी रिफिलिंग के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शाहदरा जिले की थाना गांधी नगर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से कई गैस सिलेंडर, गैस भरने की मशीनें और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 13 मार्च 2026 को थाना गांधी नगर के हेड कांस्टेबल रोहित पेट्रोलिंग पर थे, तभी उन्हें 5, गुरुद्वारा गली, धरमपुरा इलाके में संदिग्ध गतिविधि नजर आई। जब उन्होंने मौके पर जाकर जांच की, तो पाया कि एक व्यक्ति घरेलू एलपीजी सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस ट्रांसफर कर रहा था। यह काम गैस फिलिंग मशीनों की मदद से किया जा रहा था, जो पूरी तरह गैरकानूनी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गांधी नगर के एसएचओ राजकुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें हेड कांस्टेबल रोहित, कांस्टेबल मोहन और अजय शामिल थे। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 55 वर्षीय राम विलास शर्मा, निवासी करतार नगर, 4th पुस्टा, न्यू उस्मानपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी की दुकान से 2 बड़े, 6 मध्यम और 1 छोटा गैस सिलेंडर, 2 गैस फिलिंग मशीन और 1 तराजू जब्त किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर व्यावसायिक उपयोग के लिए बेचता था और इससे अवैध मुनाफा कमा रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 का स्पष्ट उल्लंघन है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने भी स्वीकार किया कि वह लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में शामिल था और इसी के जरिए आर्थिक लाभ कमा रहा था।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के साथ इस अवैध रैकेट का खुलासा कर दिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है, और पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें